रायपुर

नृत्यश्री धारा का आयोजन, टाउन हॉल में सजेगा ओडिसी नृत्य का मंच

रायपुर (विश्व परिवार)। नृत्यश्री धारा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा एक से पंद्रह ये मई तक ओडीसी डांस की कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
साथियों, आप सबको सूचित करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि नृत्यश्री धारा द्वारा एक मई से लेकर के पंद्रह मई तक रायपुर के टाउन हॉल में ओडिसी डांस की कार्यशाला होने जा रही है इस कार्यशाला में नृत्य गुरु श्री आर्या नंदे द्वारा बच्चों को ओडिसी की बारीकियाँ सिखाई जाएंगी आर्या नंदे ने जापान मलेशिया सिंगापुर साउथी अरब दुबई सहित कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है।
भारत के सभी प्रमुख उत्सव में भी अपनी प्रस्तुति दी है।
हाल ही में इन्हें भारत सरकार के संस्कृति विभाग ने ए ग्रेड प्रदान किया है।
ओडिसी के कलात्मक कलाएं बताई जाएंगी और किस प्रकार ओडिसी डांस करना है उसकी सारी बिधाएं सिखाई जाएंगी
उपरोक्त समाचार को अपने प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित करने की कृपा करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts