छत्तीसगढ़रायपुर

’’एग्जाम में सफलता का स्मार्ट फाॅर्मूला:4 स्टेज मेडिटेशन का मंत्र” मैक में ”Ace Without Anxiety” कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर द्वारा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित ’स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम’ के अंतर्गत एक विशेष सत्र “Ace Without Anxiety: A Holistic Guide to Exam Readiness” का आयोजन दिनांक ’’04 मई 2026’’ को प्रातः’’ महाविद्यालय के ’’ऑडिटोरियम’’ में किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करते हुए प्रभावी अध्ययन रणनीतियों, मानसिक संतुलन एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित करना था।
इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के चेयरमेन रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल, सेक्रेटरी सरिता अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. जैस्मिन जोशी तथा उप-प्राचार्य डाॅ. श्वेता तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं ’रिसोर्स पर्सन’ के रूप में ’’डॉ. जवाहर सुरिसेट्टी’’ (Vice Chancellor, RISU, प्रख्यात मनोवैज्ञानिक, शिक्षा विशेषज्ञ, एवं TEDx वक्ता) उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि परीक्षा केवल ज्ञान का आकलन नहीं बल्कि मानसिक दृढ़ता और सकारात्मक सोच का भी परीक्षण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को ’फोकस, योजना, नियमित अभ्यास एवं मानसिक शांति’ बनाए रखने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए।
डॉ. सुरिसेट्टी ने यह भी बताया कि आज के डिजिटल युग में संतुलित जीवनशैली, समय प्रबंधन और आत्म-नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है, जिससे विद्यार्थी बिना किसी चिंता के सफलता प्राप्त कर सकते हैं। साथ में उन्होंने अभिभावकों के लिए भी कहा कि-बच्चों की परीक्षा का दबाव अक्सर अभिभावकों पर भी असर डालता है, जिससे वे अनजाने में बच्चों पर अतिरिक्त पढ़ाई का दबाव बना देते हैं। ऐसी स्थिति में अभिभावकों को शांत रहकर बच्चों को समझना, प्रोत्साहित करना और सकारात्मक माहौल देना चाहिए। समाधान के रूप में 4 स्टेज मेडिटेशन अपनाएँ-शांत बैठना, गहरी साँस लेना, विचारों को बिना जज किए देखना और सकारात्मक फोकस बनाना।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा फीडबैक फॉर्म भरकर अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए गए, जिससे आयोजन की उपयोगिता और प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जा सका।
महाविद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts