Home रायपुर लोकेश कावड़िया छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष, पदभार...

लोकेश कावड़िया छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष, पदभार ग्रहण समारोह आज

172
0

रायपुर (विश्व परिवार)। लोकेश कावड़िया को छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शुक्रवार 25 अप्रैल को संध्या 04.30 बजे अटल बिहारी बाजपेयी सभागार, मेडिकल कॉलेज परिसर, रायपुर में पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी राजवाड़े (मंत्री समाज कल्याण विभाग एवं महिला बाल विकास, छ.ग. शासन), अति विशिष्ट अतिथि – रमन सिंह (अध्यक्ष, छ.ग. विधानसभा), अरूण साव (उपमुख्यमंत्री, छ.ग. शासन), विजय शर्मा (उपमुख्यमंत्री, छ.ग. शासन), होंगे। विशिष्ट अतिथि – किरण सिंह देव (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक, जगदलपुर), श्याम बिहारी जायसवाल (मंत्री, छ.ग. शासन), केदार कश्यप (मंत्री, छ.ग. शासन), ओ.पी. चौधरी (मंत्री, छ.ग. शासन), टंकराम वर्मा (मंत्री, छ.ग. शासन), बृजमोहन अग्रवाल (सांसद, रायपुर), राजेश मूणत (विधायक, रायपुर पश्चिम), सुनील सोनी (विधायक, रायपुर दक्षिण), पुरंदर मिश्रा (विधायक, रायपुर उत्तर), मोतीलाल साहू (विधायक, रायपुर ग्रामीण), मीनल चौबे (महापौर, रायपुर नगर निगम), सूर्यकांत राठौर (सभापति, रायपुर नगर निगम) होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here