छत्तीसगढ़राजनंदगांव

NHM कर्मचारियों के लिए नया नियम, आधार बेस्ड अटेंडेंस अनिवार्य

राजनांदगांव (विश्व परिवार)। राजनांदगांव के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अब आधार बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी।
जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि आगामी माह से कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी आधार आधारित उपस्थिति के अनुसार ही किया जाएगा। इस निर्णय का उद्देश्य कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।
साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को 6 मार्च 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक आधार आधारित उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगे की प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित विभागों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts