छत्तीसगढ़रायपुर

जगदलपुर में BJP युवा मोर्चा का विस्तार, 13 मंडल अध्यक्षों की घोषणा, जिला कार्यकारिणी भी गठित

जगदलपुर (विश्व परिवार)। बस्तर जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार का दौर जारी है। इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों और कार्यकारिणी विस्तार की सूची जारी कर दी गई है। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।
जारी सूची में जिले के सभी 13 मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही जिला स्तर पर कार्यकारिणी में भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
नई जिला कार्यकारिणी में राम प्रसाद मौर्य और सत्यम झा को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, आईटी सेल प्रभारी सहित अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts