Home Blog 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ मोक्षस्थल गिरनार तक दिल्ली से आरंभ हुई 1500...

22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ मोक्षस्थल गिरनार तक दिल्ली से आरंभ हुई 1500 किमी लंबी धर्म पद यात्रा की तालबेहट में भव्य आगवानी

36
0

भारतीय तिरंगे और जैन ध्वज के साथ अहिंसा रथ पर विराजमान नेमिनाथ भगवान की प्रतिमा के साथ जैन समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा

विश्व जैन संगठन के संयोजन में सकल जैन समाज के सहयोग से दिल्ली से 23 मार्च 2025 को आरंभ 101 दिवसीय 1500 किमी लंबी 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के मोक्षकल्याणक के अवसर पर 2 जुलाई को मोक्षस्थल ऊर्जयंत गिरनार पहुंचने वाली श्री नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा का 8 मई को तालबेहट में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

बबीना से तालबेहट में श्री वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर, नया बस स्टैंड पर धर्म पद यात्रा आने पर नेमीनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक शांतिधारा पूजन किया गया और मंदिर जी से धर्म पद यात्रा का शुभारंभ होकर तालबेहट के मुख्य मार्ग से होते हुए धर्म पद यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जी विशाल जन समूह के साथ पहुंची। यात्रा में अहिंसा रथ में विराजमान श्री नेमीनाथ भगवान की प्रतिमा के साथ भारतीय तिरंगा और जैन ध्वज को सम्मानपूर्वक साथ चलते हुए सभी भगवान महावीर के अमर संदेश जियो और जीने दो, जीवों पर दया करो, चलो चलो गिरनार चलो और भगवान नेमीनाथ के जयकारे लगा रहे थे।

श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर जी प्रांगण में धर्म सभा का आयोजन किया गया। धर्म सभा को विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और धर्म पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे श्री संजय जैन, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती रुचि जैन, पद यात्रा के कॉर्डिनेटर श्री अंचल जैन ललितपुर ने संबोधित किया। संगठन की और से मंदिर जी प्रबंधक समिति के अध्यक्ष श्री अरुण जैन एवं कार्यकारणी को धर्म पद यात्रा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। धर्म सभा में समिति के पदाधिकारीगण और समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने धर्म पद यात्रा का उद्देश्य बताते हुए नेमिनाथ भगवान के मोक्षकल्याणक दिवस पर 2 जुलाई 2025 को नेमि मोक्षस्थल गिरनार जी दर्शन हेतु अधिक से अधिक संख्या में जाने का निवेदन किया। तालबेहट समाज द्वारा एक बस 2 जुलाई को गिरनार जी ले जाने की घोषणा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here