भिलाई

भिलाई-चरौदा नगर निगम ने बेचा ट्रांसपोर्ट नगर के 58 व्यवसायिक

  • भू-खण्डों को लगातार तीन दिनो तक चली नीलामी से मिलने वाले राशि से बढ़ेगा निगम का कोष

भिलाई-चरौदा (विश्व परिवार) स्वायत्तशासी संस्था होने के कारण निगम को स्वंय करना होता है अपनी संपत्ति का रख रखाव एवं क्रय विक्रय। वाहनो का ईधन-कर्मचारियों का वेतन जन प्रतिनिधियों का मानदेय सहित अन्य सभी खर्चे के लिए निगम को अपनी आय के साधनों को जुटाना होता है।

ऐसी परिस्थित में निगम महापौर निर्मल कोसरे एवं कमिश्नर डी. एस. राजपूत द्वारा लगातार निगम के पास विक्रय योग्य प्राप्ट्री के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश संपदा विभाग को दिये गये थे। पूर्व में वसुंधरा नगर स्थित शॉपिंग काम्पलेक्स की दुकानों एवं विश्वबैंक कॉलोनी आवासीय रिक्त भू-खण्डों की भी नीलाम करने की कार्यवाही निगम प्रशासन द्वारा की गयी है। जिससे निगम के ऊपर आर्थिक बोझ ना पड़े। इसी कड़ी में निगम भिलाई-चरौदा के सबसे बड़े प्रोजेकट ट्रांसपोर्ट नगर व्यवसायिक भू-खण्डों को बेचने 04 दिन को नीलामी को कार्यवाही विगत दिनांक 11 मई से शुरू की गयी। बीते दिन 14 मई शाम 4.00 बजे तक की स्थिति में लगभग 9 करोड़ रूपये के भू-खण्डो की नीलामी संपन्न हुयी थी। आज समाचार लिखे जाने तक चली नीलामी की कार्यवाही से सभी 58 भू-खण्डों की ब्रिकी की कार्यवाही सफलता पूर्वक पूर्ण कर ली गयी है। जिससे निगम प्रशासन को 15 करोड़ रूपये राशि प्राप्त होगी।

उन सभी लोगो को जिन्होने नीलामी में उच्चतम बोली लगाकर भू-खण्डो को प्राप्त करने प्रस्ताव दिया है, उन्हे एक पूर्ण दिवस के भीतर भू-खण्ड के रेट का 35 प्रतिशत निगम कोष में जमा करना अनिवार्य होगा। अन्यथा की स्थित में ऐसी नही किये गये बोलीदाता के प्रस्ताव को अमान्य कर दिया जायेगा। निगम जनसंपर्क प्रभारी विकास त्रिपाठी ने जानकारी देकर बताया कि 04 दिनों तक चली नीलामी प्रक्रिया के दौरान महापौर श्री कोसरे, आयुक्त श्री राजपूत, एम.आई.सी. सदस्य श्री मोहन साहू एवं श्री ईश्वर साहू तथा नेता प्रतिपक्ष श्री रामखिलावन वर्मा प्रति दिवस उपस्थित रहे। इनके अलावा निगम संपदा प्रभारी राजू वर्मा संपत्तिकर प्रभारी ललित चन्द्राकर, आयुक्त स्टोनो चेतन देवांगन, लिपिक कुलदीप यादव अपने सहयोग मनोज कुमार के साथ मौजूद रहकर कार्य पूर्ण कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts