Home छत्तीसगढ़ केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु साय...

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु साय एवं अधिकारियों के साथ केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा की

47
0

रायपुर (विश्व परिवार)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में एक उच्चस्तरीय बैठक में पंचायत, ग्रामीण विकास और कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री राम विचार नेताम भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here