- छत्तीसगढ़ उल्लेखनीय प्रगति कर रहा कृषि क्षेत्र में
रायपुर (विश्व परिवार)। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने यहां यह बताया कि कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बहुत उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। यहाँ उत्पादन बढ़ाने, फल सब्जी का उत्पादन करने का काम हो, बेहतर काम हो रहा है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि विकास योजना, पर ड्रॉप, मोर क्रॉप, मेकेनाइजेशन के लिए 215 करोड़ 3 लाख रुपये का बजट स्वीकृत है। मन में एक ही तड़प है कि हमारे छत्तीसगढ़ के किसान और आगे बढ़ें। विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित छत्तीसगढ़। मेरी कोशिश है विकसित छत्तीसगढ़ के लिए विकसित खेती, समृद्ध किसान, गरीबी मुक्त ग्रामीण भाई बहन।
केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं को भी लागू किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार को मिलकर काम करना हेागा। आज केन्द्रीय कृषि मंत्री ने राज्य के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।