रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ कई आयोजनों में मौजूद रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे अपने निवास से नवा रायपुर स्थित मेफेयर रिजॉर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे माना पीटीएस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री बस्तर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री बस्तर के नेतानार में जन सुविधा केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. वहीं दोपहर ढाई बजे बादल अकादमी में मुलाकात और चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. शाम 4 बजे बस्तर के विकास कार्यों का प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम पौने 6 बजे बस्तर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इसके बाद शाम 7 बजे “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम जगदलपुर में निर्धारित है।







