रायपुर (विश्व परिवार)। बुधवार को भारत सरकार के आवासन एवं शहरीय कार्य मंत्रालय में हाउसिंग फॉर ऑल के डायरेक्टर वैभव रूंडवाल राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र पहुंचे एवं उन्होंने रायपुर नगर निगम अंतर्गत कचना में एएचपी योजना अंतर्गत नगर निगम द्वारा निर्मित 870, 754 और 1044 आवासों के परिसरों का निरीक्षण किया। वहां निवासरत केंद्रीय योजना के लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा की एवं वहां किए गए कार्य एवं योजना क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।
हाउसिंग फॉर ऑल के डायरेक्टर वैभव रूंडवाल ने नगर निगम रायपुर के मुख्य अभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर सहित सहायक अभियंता अमित बोस, उपअभियंता मानसी सिघानिया, सूडा के विशेषज्ञ अनुज श्रीवास्तव की उपस्थिति में निरीक्षण किया।
हाउसिंग फॉर ऑल के डायरेक्टर वैभव रूंडवाल ने प्रधानमंत्री आवास कचना साइट में बीएलसी घटक अंतर्गत स्वयं का मकान निर्माण कर रहे 2 हितग्राही परिवारों से वहां निरीक्षण कर चर्चा की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 2 किश्त उक्त हितग्राही परिवार जमा कर चुके हैं एवं नियमानुसार 2 और किश्त जमा करने पर योजना के तहत उनका गृह प्रवेश किया जाना प्रस्तावित है। उक्त साइट में बीएलसी घटक के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जारी भवन अनुज्ञा आदेश अनुरूप लगभग 20-25 हितग्राही परिवार स्वयं का मकान निर्माण साइट पर कर रहे हैं। उक्त कार्य प्रगति पर है।







