- आपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के वीर सैनिकों के पराकम का अभिनंदन किया गया
भिलाई चरोदा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन दुर्ग से प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 17 मई 2025 को भिलाई चरोदा निगम प्रशासन की ओर से तिरंगा रैली यात्रा आयोजित की गयी। जिसमें जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों, शहर के गणमान्य प्रबुद्ध नागरिकों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति कृष्णा चंद्राकर की अगुवाई में सुबह 10 बजे से तिरंगा रैली यात्रा का आगाज किया गया। निगम कार्यालय से प्रारंभ हुयी तिरंगा रैली भारत माता के जयघोष एवं तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए शहर के अनेकों स्थानों पर पहुंची। यहाँ उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली नगर भ्रमण यात्रा में भिलाई 3 एवं चरोदा में रहने वाले नागरिकों ने सैकडों की संख्या में अपनी सहभागिता प्रदान की। साथ ही जगह जगह रैली का उत्साहवर्धन लोगों द्वारा किया गया। हिन्दूस्तान जिंदाबाद और हम सेना के साथ है के नारों से शहर की फिजा में राष्ट्रप्रेम उमडता देखा गया। अन्नापुर्णा भवन से जैन मंदिर के रास्ते बाजार मार्ग होते हुए मुख्य सड़क पर आने के बाद सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से बढ़ते हुए पुलिस थाना भिलाई 3 के सामने से होकर निगम कार्यालय में रैली का समापान किया गया।
मुख्य तौर पर तिरंगा रैली निकालने का उद्देश्य भारत की तीनों सेना जल-थल-वायु सेनाओं का अभिनंदन करना था। जिन्होंने पहलगाम आंतकी हमले में हमारे देश के निर्दोष नागरिकों पर हुए प्राणघातक हमले का मुंहतोड जवाब आपरेशन सिंदूर के माध्यम से दे दिया है।
आज के तिरंगा रैली यात्रा में भिलाई जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, निगम नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, मंडल अध्यक्ष वरूण यादव, मंडल महामंत्री मुकेश अग्रवाल एवं परमजीत सिंह, वरिष्ठ पार्षद फिरोज फारूकी, सत्यप्रकाश शर्मा, चद्रप्रकाश पाण्डेय, संजय यादव, प्रेमलता चंद्राकर, तुलसी ध्रुव, सुषमा जेठानी, नंदनी कमल जांगडे, निशा राजेश यादव, शिवकुमारी यादव, गुरुचरण सिंह भाटिया ये सभी मौजूद रहे। वही निगम प्रशासन की ओर से कमिश्नर डी.एस. राजपूत, कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थवानी सहित सभी अभियंता, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने तिरंगा रैली में शामिल रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।