छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर हाईवे पर रील का खतरनाक स्टंट, पुलिस ने BMW की जब्त

बिलासपुर (विश्व परिवार)। एक बार फिर तेज रफ्तार कार में स्टंट और रील बनाने का मामला सामने आया है। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर चलती BMW कार के सनरूफ से बाहर निकलकर युवती के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए किए गए इस स्टंट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक्शन लिया है। चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा और वाहन को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर भी तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वाहन क्रमांक CG 10 CA 3999 (BMW) में सवार लोग हाईवे पर चलती कार में सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करते नजर आए।
पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन चालक प्रतीक लूथर (उम्र 36 वर्ष), पिता संजय लूथर, निवासी A-21 ओम जोन, शुभम विहार, मंगला, बिलासपुर ने अपनी महिला मित्र के साथ यह वीडियो बनाया था। वीडियो सामने आने के बाद चकरभाठा पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वाहन को ट्रेस किया और जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में वाहन चालक ने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की है। मामले में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Bilaspur BMW Girl Dance | Traffic Violation Car Seized

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts