छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर निगम आयुक्त का एक्शन, शासकीय संपत्ति नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्रमांक 35 अंतर्गत कल्लू गैरेज मौदहापारा के समीप नाला क्षेत्र में शासकीय संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किये जाने की जानकारी पर स्थल निरीक्षण कर गहन नाराजगी व्यक्त की एवं शासन के अधिनियम के अनुसार नियमानुसार प्रक्रिया के तहत संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय को दिये। जोन कमिश्नर ने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
आयुक्त सबित मिश्रा ने जोन 2 क्षेत्र अतर्गत तेलघानी नाका नाला क्षेत्र में जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं बारिश पूर्व सघन सफाई करवाकर नाले के क्षेत्र में गंदे पानी का सुगम निकास प्रबंधन करवाने जोन 2 अधिकारियों को निर्देशित किया।
आयुक्त ने नगर निगम जोन 10 अंतर्गत गोदडीवाला नगर नाला महात्मा गांधी वार्ड नाला क्षेत्र में वर्षा पूर्व नाले में तले तक अच्छी तरह सघन सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा को दिये ताकि क्षेत्र में जलभराव की समस्या बारिश में ना होने पाये एवं रहवासी नागरिको को असुविधा का सामना ना करना पड़े। आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा बारिश पूर्व नाला सफाई की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय सहित जोन 2 कार्यपालन अभियता पीडी घृतलहरे, जोन 10 कार्यपालन अभियंता गजाराम कवर, जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया, जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा एव अन्य सबंधित जोन 2, जोन 10 के कर्मचारीगणों की स्थल पर उपस्थिति रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts