छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, श्रीनिवास राव बने नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक

रायपुर (विश्व परिवार)। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 1990 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी श्रीनिवास राव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह- मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक) पद से स्थानांतरित कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं वर्ष 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ के पद से हटाकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह- मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी यह आदेश 27 मई 2026 से प्रभावशील माना जाएगा। आदेश पर विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts