Home छत्तीसगढ़ टीम प्रहरी निगम नगर निवेश द्वारा व्हीआईपी मार्ग, तेलीबांधा ओव्हर ब्रिज तक...

टीम प्रहरी निगम नगर निवेश द्वारा व्हीआईपी मार्ग, तेलीबांधा ओव्हर ब्रिज तक अवैध बैनर पोस्टर हटाये गये

41
0
  • कचहरी चौक से तेलीबांधा ओव्हर ब्रिज तक अवैध ठेले हटाये गये

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही नियमित रूप से प्रतिदिन निरंतरता से जारी है।
इस क्रम में शुक्रवार को टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा व्हीआईपी मार्ग से तेलीबांधा ओव्हर ब्रिज तक अवैध बैनर पोस्टर जप्त कर हटाने की कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार निगम मुख्यालय उडनदस्ता ने टीम प्रहरी अभियान के तहत आज कचहरी चौक से तेलीबांधा ओव्हर ब्रिज तक सडक से अवैध ठेलो को हटाने की कार्यवाही नागरिको को सुगम और सुव्यवस्थित यातायात दिलवाने हेतु यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में प्रभावी तरीके से की। अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here