छत्तीसगढ़रायपुर

रेणुका सिंह के वायरल ऑडियो से छत्तीसगढ़ BJP में घमासान, भूपेश बघेल का बड़ा हमला

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक बिसात में दो वायरल ऑडियो ने आग लगा रखी है. वायरल ऑडियो भाजपा विधायक रेणुका सिंह का बताया जा रहा है. इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने विधायक रेणुका और उनकी पार्टी से खीचतान को लेकर हमला बोला है।
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि अगली बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनेंगे. वहीं दूसरे क्लिप में जिला महामंत्री मनोज साहू के खिलाफ टिपण्णी की गई, जिन्होंने सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री के सामने विधायक रेणुका सिंह की शिकायत की थी. फिर क्या था राजनीति में भूचाल आ गया।
इस पूरे मामले में विधायक रेणुका सिंह ने दोनों ऑडियो को एआई जनरेटेड बताया. इस पर तंज कस्ते हुए पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि आज तक वीडियो में एआई जनरेटेड तकनीक देखी थी, जहां किसी के चेहरे के साथ छेड़छाड़ की जाती है। लेकिन अब अगर किसी की आवाज में कोई और बोल रहा है और उसे एआई कहा जा रहा है, तो यह बेहद गंभीर मामला है. अगर वास्तव में ऐसा हुआ है तो तत्काल एफआईआर होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए.
जो दिल में था, वही जुबां पर आ गया : पूर्व सीएम बघेल
भूपेश बघेल ने कहा कि रेणुका बहुत पुरानी साथी हैं. लंबे समय तक हम विधानसभा में साथ रहे. वे लोकसभा गईं, केंद्रीय मंत्री भी रहीं और अब फिर विधानसभा में हैं. लेकिन आजकल वे विधानसभा नहीं आतीं, नाराज रहती हैं. मुझे तो लगता है कि जो उनके दिल में था, वही जुबां पर आ गया।
इस वायरल ऑडियो के मामले में विधायक रेणुका सिंह और उनके समर्थकों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस में शिकायत दी है. फिलहाल कांग्रेस इस घटनाक्रम को सत्ताधारी दल में बड़ा फूट पैदा करने की कोशिश में है. वहीं जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने विधायक के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर मनोज साहू को 22 मई को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts