छत्तीसगढ़बिलासपुर

तखतपुर में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, लोहे से भरा वाहन जब्त

तखतपुर (विश्व परिवार)। क्षेत्र में इन दिनों जीएसटी विभाग की टीम लगातार सक्रिय नजर आ रही है। कर चोरी और बिना वैध दस्तावेजों के माल परिवहन करने वालों पर विभाग की नजर बनी हुई है। इसी कड़ी में आज जीएसटी टीम ने लोहे का सामान लेकर जा रहे एक माजदा वाहन पर कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की टीम ने जांच के दौरान एक माजदा वाहन को रोका, जिसमें भारी मात्रा में लोहे का सामान भरा हुआ था। जांच के दौरान वाहन चालक से माल संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेज नहीं मिलने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन सहित सामान को जब्त कर तखतपुर थाने के सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्र में इन दिनों जीएसटी चोरी और बिना बिल के माल परिवहन के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसके चलते विभाग लगातार जांच अभियान चला रहा है। जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई के बाद व्यापारियों और माल परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है। जीएसटी विभाग का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। बिना वैध दस्तावेजों के माल परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts