छत्तीसगढ़रायपुर

भारती फूड्स फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर के उरला मेटल पार्क स्थित एक् फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आग इतनी भयावह है कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिख रहा है। मौके पर फैक्ट्री के भीतर कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है। यह घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, भारती फ़ूड्स फैक्ट्री में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उरला थाना पुलिस समेत आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
करीब 4 से 5 करोड़ का नुकसान
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भारती फ़ूड्स मेंटल पार्क रावभाता में अज्ञात कारणों से आग लगी है। फैक्ट्री में बिस्किट का मैन्युफैक्चर होता है। फैक्ट्री मालिक का नाम भारती कोड़वानी है। भीषण आग से करीब 4 से 5 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस आग से किसी भी प्रकार से हताहत नहीं हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts