छत्तीसगढ़दिल्ली

दिल्ली के रेस्टोरेंट में भीषण आग, कई लोगों की मौत; बड़े स्तर पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

दिल्ली (विश्व परिवार)। राजधानी दिल्ली में बुधवार बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में कई विदेशी भी शामिल है। 35 से अधिक घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
आग बुधवार सुबह करीब 9 बजे लगी। आग लगते ही रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग बुझाने के लिए 10 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ अंदर फंसे लोगों को निकालने का अभियान भी चलाया। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग के बाद दमकल विभाग ने बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। दिल्ली दमकल सेवा (DFS) के एक अधिकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए शुरुआती तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल (QRV) और अन्य अग्निशमन इकाइयों को मौके पर भेजा गया। आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग की टीम ने इमारत के बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उस समय उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं थी।
इसके बाद राहत और बचाव कार्य को और तेज किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल संसाधनों को भी मौके पर लगाया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने और पूरे परिसर की तलाशी लेने का काम लगातार जारी रहा। घटना में कई लोगों के हताहत और घायल होने की खबरें सामने आई हैं, जबकि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि, मृतकों और घायलों की अंतिम संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस, दमकल विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts