Home धर्म विजय कुमार जैन भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत

विजय कुमार जैन भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत

28
0

राघौगढ़ (विश्व परिवार)। समाजसेवी भारतीय जैन मिलन आंदोलन से लंबे समय से जुड़े विजय कुमार जैन को भारतीय जैन मिलन का राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया गया है उनके राष्ट्रीय संरक्षक बनने पर बधाइयां दी है
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज मेरठ,राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन अजय कुमार जैन सहारनपुर, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन महेंद्र कुमार जैन एडवोकेट ग्वालियर द्वारा भारतीय जैन मिलन की वर्ष 2025 26 की घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विजय कुमार जैन राघौगढ़ को राष्ट्रीय संरक्षक, शीतल चंद कठारी राघौगढ़ को राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, प्रदीप कुमार जैन ठेकेदार राघौगढ़ को राष्ट्रीय संयोजक राजनीतिक चेतना मंच, अशोक कुमार भारिल्य को वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, विकास कुमार जैन को राष्ट्रीय संयोजक युवा जैन मिलन मनोनीत किया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सुभाष चंद्र जैन चौधरी, राजेश कुमार जैन ठेकेदार, दिलीप कुमार जैन को मनोनीत किया गया है। जैन मिलन राघौगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जैन, युवा जैन मिलन राघौगढ़ के अध्यक्ष आकाश जैन, महिला जैन मिलन राघौगढ़ की अध्यक्ष अंतिम जैन, जैन मिलन के वरिष्ठ सदस्य संजय कुमार जैन एडवोकेट मुकेश श्रीमाल कोषाध्यक्ष रुपेश चौधरी, राजेन्द्र कुमार जैन, संजीव जैन पूर्व पार्षद, युवा जैन मिलन के मंत्री मनीष जैन, क्षेत्रीय संयोजक रवीन्द्र जैन शिक्षक, महिला जैन मिलन की मंत्री सुषमा जैन, उपाध्यक्ष सुनीता जैन, कोषाध्यक्ष कुशल जैन आदि ने बधाईयां दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here