Home छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने लगाया पौधा

पर्यावरण संरक्षण मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने लगाया पौधा

126
0
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी में हुए अनेक कार्यक्रम
  • प्रकृति और मानव के सामंजस्य जरूरी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी में विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक कार्यक्रम हुए, जिसमें सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। राज्यपाल रमेन डेका ने अटल नगर नवा रायपुर में बनने वाले राजभवन में एक पौधा लगाया। वहीं मुख्यमंत्री ने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में पौधा लगाया। इसके अलावा विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों एवं महापौर ने भी पर्यावरण का महत्व बताते हुए लोगों से प्रकृतिक संसाधानों को बचाने की अपील की है।
राजधानी में पर्यावरण दिवस पर अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार एक जून से लेकर 5 जून तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रेल्वे द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार महापौर आज बाहर गई हुई हैं। राजधानी में विश्व पर्यावरण के अनुसार स्लोगन, पोस्टर तथा अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई है। निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर के अंदर कई पुराने वटवृक्ष, पीपल, जिन्हें संरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है। वनमंत्री केदार कश्यप ने भी नदियों में स्वच्छता अभियान चलाने का आग्रह किया है। पर्यावरण विभाग द्वारा नदियों में स्वच्छता के लिए अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। एक पेड़ मां के नाम का नारा प्रधानमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए दिया गया है। इसे सफल बनाने के लिए व्यापक जनअभियान चलाया जा रहा है। राजधानी के विभिन्न शासकीय विभागोंं एवं नगर निगम द्वारा हरित अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हम प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन मानव और प्रकृति के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एक व्यापक जन अभियान बन गया है। वृक्षों को कटने से बचाने के साथ-साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए और दूसरों को भी वृक्षारोपण के लिए जागरूक करना चाहिए, जिससे हम प्रदूषण रहित, स्वस्थ छत्तीसगढ़ और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दे सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here