Home जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान मानवता का विरोधी:प्रधानमंत्री मोदी 

पाकिस्तान मानवता का विरोधी:प्रधानमंत्री मोदी 

40
0

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पाकिस्तान पर जमकर निशान साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान ने इंसानियत और कश्मीरियत दोनों पर वार किया है। उसका इरादा भारत में दंगे कराना था। उसका इरादा कश्मीर के लोगों की कमाई को रोकना था। यही कारण है कि पाकिस्तान ने पर्यटकों पर हमला किया। कटरा मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में इन्सानियत और कश्मीरियत, दोनों पर वार किया। उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था, कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने पर्यटकों पर हमला किया।
मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की साजिश के खिलाफ जिस प्रकार जम्मू-कश्मीर के लोग उठ खड़े हुए हैं। जम्मू-कश्मीर की आवाम में इस बार जो ताकत दिखाई है, उसने सिर्फ पाकिस्तान थी।
ही नहीं, दुनियाभर में आतंकवाद को खड़ा संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का नौजवान अब आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना चुका है। ये वो आतंकवाद है, जिसने घाटी में स्कूल जलाए, अस्पताल तबाह किए, जिसने कई पीढ़ियों को बर्बाद किया। आज 6 जून है… संयोग से ठीक एक महीने पहले, आज की ही रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here