Home धर्म हम सब मिलकर राघौगढ़ के पंचकल्याणक को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाएंगे:जयवर्धन सिंह

हम सब मिलकर राघौगढ़ के पंचकल्याणक को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाएंगे:जयवर्धन सिंह

40
0

राघौगढ़ (विश्व परिवार)। मुनि विशद सागर जी ने मंगल आशीर्वाद दिया मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह जैन मंदिर पहुंचे वहां विराजमान मुनि विशद सागर जी मुनि शिव सागर जी, छुल्लक वैराग्य सागर जी को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन समाज के अध्यक्ष अजय कुमार रावत के नेतृत्व में विधायक जयवर्धन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री को दुपट्टा पहना कर पुष्पहार पहनाएवं श्रीफल बैठकर सम्मान किया।
धर्म सभा में मंगल प्रवचन करते हुए मुनि विशद सागर ने कहा”जिस नगर का युवराज (जयवर्द्धन सिंह जी), जिस नगर का नेतृत्व करने वाला व्यक्तित्व स्वयं इस भावना को लेकर के आए कि जिस नगरी में मेरे पूर्वजों का जन्म रहा, जो इस नगरी के राजा रहें और अब उस नगरी राघौगढ़ में उन संत परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज का पदार्पण हो रहा हैं, जिस नेता के अंदर ऐसा भाव हो तो समझ लेना कि 2045 क्या जब तक आपकी आयु रहेगी तब तक इस राघौगढ़ नगर का विकास ही विकास होगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।”
जैन समाज की ओर से स्वागत भाषण देते हुए वरिष्ठ समाज सेवी एवं भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक विजय कुमार जैन ने कहा हमारा सौभाग्य है राघौगढ़ में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव पूज्य मुनि सुधा सागर जी ससंघ एवं पूज्य मुनि विशल सागर जी महाराज के ससंघ पावन सानिध्य में होने जा रहे हैं। आपने कहा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी एवं विधायक जयवर्धन सिंह जी का जैन समाज को हमेशा सहयोग रहा है और पंचकल्याणक महोत्सव में भी आपका पूरा सहयोग एवं सानिध्य में मिलेगा। जैनसमाज के अध्यक्ष अजय कुमार रावत के साथ समाज जनों ने विधायक जी को नवनिर्मित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं सुधासागर धाम में नवनिर्मित श्री संभवनाथ जैन मंदिर का अवलोकन कराया। आपने सुधा सागर धाम पर दिनांक 25 जून 1 जुलाई तक आयोजित पंचकल्याणक महोदय के स्थल का निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here