छत्तीसगढ़रायपुर

नक्सली हमले में शहीद एएसपी आकाश राव गिरेपूंजे को प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर निवासी नक्सलियों के कायराना हमले में शहीद रायपुर निवासी सुकमा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहीद आकाश राव गिरेपूंजे को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर सादर नमन करने रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर निवासी शहीद आकाश राव गिरेपूंजे को प्रथम पुण्यतिथि पर राजधानी शहर रायपुर में लाखेनगर चौक के किनारे उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर प्रमुख रूप से उन्हें रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने प्रथम पुण्यतिथि पर सादर नमन किया।
इस अवसर पर रायपुर निवासी शहीद आकाश राव गिरेपूंजे को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य सुमन अशोक पाण्डेय, नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल सहित शहीद के परिवारजनों, महाराष्ट्रीयन तेली समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, नवयुवकों, आमजनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सादर नमन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts