देशनई दिल्ली

मुजफ्फराबाद के पास पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी सैन्यकर्मियों की मौत की आशंका

 नई दिल्ली (विश्व परिवार)। पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक Mi-17 हेलिकॉप्टर बुधवार को क्रैश हो गया. Mi-17 रूस में बना मीडियम-लिफ्ट ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर है, जिसे मिल मॉस्को हेलीकॉप्टर प्लांट ने Mi-8 के अपग्रेडेट वर्जन के तौर पर विकसित किया था. यह हादसा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फरबाद के पास टेक-ऑफ के दौरान हुआ. इस दर्दनाक हादसे में हेलिकॉप्टर पर सवार सभी सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।
पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक Mi-17 हेलिकॉप्टर टेक्निकल दिक्कतों के चलते मुजफ्फराबाद के पास उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पाकिस्तानी सैन्य बयान के मुताबिक, शुरुआती जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण तकनीकी खराबी बताया गया है. सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर किसी तकनीकी खराबी की वजह से गिरा. हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू और रिकवरी टीमें मौके पर पहुंच गईं।
ऐसा माना जा रहा है कि यहां पायलट समेत 20 सैनिक सवार थे. दो दिन पहले भी बलूचिस्तान में एक पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर गिरा था. इसमें सवार सभी लोग मारे गए. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार हेलिकॉप्टर में सवार सभी सैन्य कर्मियों की मौत हो गई।
ऐसा माना जा रहा है कि यहां पायलट समेत 20 सैनिक सवार थे. दो दिन पहले भी बलूचिस्तान में एक पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर गिरा था. इसमें सवार सभी लोग मारे गए. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार हेलिकॉप्टर में सवार सभी सैन्य कर्मियों की मौत हो गई।
Mi-17 हेलिकॉप्टर 30 सैनिकों, 12 स्ट्रेच या लगभग 4000 किलोग्राम कार्गो को ले जा सकते है, जबकि बाहरी स्लिंग की मदद से यह तीन टन तक का भार उठा सकता है. इसमें दो क्लिमोव TV3-117 इंजन लगे हैं और यह 250 किमी/ घंटा की गति पकड़ सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts