छत्तीसगढ़रायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के ऐतिहासिक 4399 दिनों का महायज्ञ: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया हनुमान पूजन

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण के 4399 दिनों के ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
ईश्वर के चरणों में राष्ट्र-सेवा का संकल्प
जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने धरसींवा स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने संकटमोचन प्रभु श्री हनुमान जी के समक्ष नतमस्तक होकर देश की सुख-समृद्धि, जन-कल्याण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की। पूजा के उपरांत उन्होंने कहा कि 4399 दिनों का यह सफर सेवा, समर्पण और सुशासन की एक ऐसी गाथा है, जिसने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts