रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. यह प्रेस वार्ता सुबह 11:30 बजे वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित होगी. जानकारी के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल, केंद्र सरकार की विकास नीतियों और उनकी उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जा सकती. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में संचालित विकास योजनाओं और आगामी रणनीतियों की जानकारी भी साझा की जाएगी. कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य और केंद्र सरकार के बीच विकास कार्यों के समन्वय के लिहाज से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







