छत्तीसगढ़रायपुर

13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 17 जुलाई तक चलेंगी 5 बैठकें

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने आगामी मानसून सत्र की तिथियों की घोषणा कर दी है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का दशम सत्र सोमवार, 13 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 तक चलेगा।
इस पांच दिवसीय सत्र के दौरान कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्यों का भी संपादन किया जाएगा।
विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी इस अधिसूचना पर सचिव दिनेश शर्मा के हस्ताक्षर हैं। अब सत्र के दौरान विभिन्न विधायी और वित्तीय विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts