Home छत्तीसगढ़ दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय, राजधानी के मौसम का मिजाज बदला

दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय, राजधानी के मौसम का मिजाज बदला

33
0
  • द्रोणिका और विक्षोभ, मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां

रायपुर (विश्व परिवार)। मौसम विभाग के पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ के ऊपर से एक द्रोणिका तथा चक्रिय चक्रवात के कारण हल्की एवं मध्यम वर्षा के साथ बिजली चमकेगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। आज राजधानी का दोपहर होते ही मौसम बदल गया। बादलों के सक्रिय होने के कारण मानसून की गतिविधियां तेज हो गई है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रा ने बताया कि स्थानीय कारणों से राजधानी के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। आज राजधानी का मौसम बन गया है। इसे तापमान में गिरावट आ रही है। आज राजधानी में गरज-चमक के साथ वर्षा होने पूर्वानुमान है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रा ने बताया कि अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में; उसके बाद के 3 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। यह द्रोणिका मराठवाड़ा और उसके आस-पास के ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से तेलंगाना होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर चल रही है। मध्य विक्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, अब मोटे तौर पर अक्षांश 70ए पूर्व से अक्षांश 26ए उत्तर के उत्तर में चल रही है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से एक द्रोणिका दक्षिण बांग्लादेश और उससे सटे उत्तर बंगाल की खाड़ी से दक्षिण ओडिशा तक औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है। चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तट से 5.8 किमी ऊपर औसत समुद्र तल से ऊपर स्थित है। 15 जून 2025 के लिए पूर्वानुमान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। चेतावनी छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज़ हवा चलने के साथ गरज के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। तापमान का पूर्वानुमान दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here