Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

32
0

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से शामिल होंगे. छग राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी. इस अवसर पर “शिक्षा का लक्ष्य चरित्र निर्माण – वर्तमान प्रणाली में चुनौतियां और समाधान” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी. प्रदेशभर के शिक्षक, विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्व-सहायता समूह की महिलाएं कार्यक्रम में भाग लेंगी. इस कार्यक्रम के बाद सीएम साय दोपहर 2:10 बजे छ.ग. राज्य सर्व सेन समाज के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here