भिलाई नगर (विश्व परिवार)। सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत मंगल बाजार ओएचटी के इनलेट पाइप में लीकेज संधारण कार्य दिनांक 19.06.2026 से प्रारंभ किया जाएगा। उक्त कार्य के दौरान टंकी का भराव प्रभावित रहेगा।
अतः दिनांक 19.06.2026 को जलप्रदाय सामान्य रूप से किया जाएगा, किन्तु संधारण कार्य के कारण दिनांक 20.06.2026 को मंगल बाजार ओएचटी से जलापूर्ति प्राप्त करने वाले क्षेत्रों वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 कोहका, कुरूद बस्ती, शांति नगर, चंद्रा नगर तथा आसपास के सम्पूर्ण क्षेत्र में पेयजल प्रदाय पूर्णतः बंद रहेगा।
नागरिकों से अनुरोध है कि आवश्यकतानुसार पेयजल का अग्रिम भंडारण कर लें तथा निगम प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। संधारण कार्य पूर्ण होने के पश्चात जलापूर्ति पुनः सामान्य रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी।







