Home जांजगीर-चांपा जांजगीर- चांपा में तेज हवा के बाद आधे घंटे जमकर बरसे बादल

जांजगीर- चांपा में तेज हवा के बाद आधे घंटे जमकर बरसे बादल

96
0

जांजगीर- चांपा (विश्व परिवार)। शाम छह बजे अचानक तेज हवा चली और आधे घंटे तक वर्षा हुई। इससे जहां मौसम ठंडा हो गया। वहीं शहर के कई हिस्सों में घंटे भर तक बिजली ठप रही। मंगलवार को शाम छह बजे अचानक तेज हवा चली । इसके बाद साढ़े छह बजे से वर्षा शुरू हो गई। आधे घंटे की वर्षा से मौसम भी ठंडा हो गया। पारा तीन डिग्री गिरकर 22 तक पहुंच गया। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी वर्षा हुई है। इस वर्षा से जिला मुख्यालय के वार्ड 17, चांपा रोड, शारदा चौक से कचहरी चौक तक की बिजली लगभग एक घंटे तक बंद रही। वर्षा के बाद बिजली व्यवस्था बहाल हुई। इस बेमौसम वर्षा से खरीदी केंद्रों में रखे धान भी भीगे हैं।

हालांकि विभागीय अधिकारी इससे धान को नुकसान नहीं होने की बात कह रहे हैं। वहीं सब्जी की फसल और सरसों तथा गेहूं की फसल को भी इससे नुकसान पहुंचा है। बलौदा क्षेत्र में सब्जी की खेती अधिक होती है। यहां खासकर भाजी, गोभी, भटा और टमाटर की फसल को नुकसान हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली घंटों बंद रही। वर्षा थमने के बाद विद्युत सुधार का काम शुरू हुआ तो कहीं घंटे भर में तो कहीं तीन से चार घंटे में विद्युत व्यवस्था बहाल हुई। तेज हवा से कई जगह फ्लैक्स व होर्डिंग भी गिर गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here