जयपुर

युवा परिषद् प्रतापनगर सम्भाग द्वारा स्वर्ण जयन्ती वर्ष के अन्तर्गत, जीवदया सेवार्थ संकल्पपथ पावन हुआ

जयपुर (विश्व परिवार)। भारत देश की सबसे प्राचीन संस्था अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के 50 वें स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत एवम परम पूज्या गौरव गणिनी प्रमुख ,आर्यिका शिरोमणी ,राष्ट्र गौरव , 105 श्री ज्ञानमती माताजी के मंगल आशीर्वाद पथ को पावन करता हुआ जीवदया सेवार्थ कार्यक्रम युवा परिषद की प्रतापनगर सम्भाग जयपुर शाखा द्वारा रविवार 28 जून को प्रातः बेला में दुर्गापुरा गोरस गौशाला में आयोजित हुआ।
युवा परिषद् प्रतापनगर के अध्यक्ष अनिल पाटनी के अनुसार कार्यक्रम में गौ माता को सभी सदस्यों ने हर घर से 05 रोटी का पुण्य सेवापथ कार्य सम्पादित किया,आज गौ सेवा के पुनीत सेवाकार्य मे परिषद परिवार द्वारा 1100 किलो सब्जियां,300 किलो ताजे फल,400 किलो हरा चारा एवम पक्षियों पंछियों के चुग्गे दाने की उत्तम सेवामयी व्यवस्था को उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने पुण्य अर्पण हाथों से जीवदया पथ पर पावन किया। युवा परिषद परिवार के लगभग 95 सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया एवम स्वयं के दिव्य सेवापथ हाथों से गाय माता की सेवार्थ पुण्य अर्जित किया,कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन अनिता बडजात्या , राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन लाला जी,युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा जी,प्रदेश महामंत्री विमल-आशा जी बज,दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप नवकार मानसरोवर की अध्यक्षा महोदय श्रीमती रतन जी सौगानी,गोकुल कृपा प्रोपर्टी के सदस्य जितेंद्र सिंह जी आदि गणमान्य समाज बंधुगण इस जीवदया कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने युवा परिषद् प्रताप नगर सम्भाग के प्रत्येक पदाधिकारी व सदस्य की उनके द्वारा किये जा रहे जीव दया के इस सेवापथ कार्य की भूरि भूरि प्रशंशा की और आह्वान किया कि स्वर्ण जयन
ती वर्ष के अन्तर्गत युवा परिषद् की प्रत्येक शाखाएं, पदाधिकारी पर्यावरण संरक्षण के लिए 50- 50 पेड लगवायें, और शाखा उसका संरक्षण करें।
सभा को विनोद कोटखावदा, विमल बज, प्रदीप जैन, आदि ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर एवम उत्कृष्ट बनाने में संयोजको का बहुत ही अतुल्य योगदान रहा, संयोजक के रूप में सर्वेश पाटनी “रेलवे”(रूपाहेड़ी वाले), संजय अजमेरा,कमलेश पाटनी,विवेक जैन चौधरी,सुनील सौगानी का योगदान रहि।
कार्यक्रम के अंत मे युवा परिषद परिवार के उपाध्यक्ष संजय शाह एवम प्रचार प्रसार मंत्री विवेक जैन चौधरी ने सभी उपस्थित अतिथियों, सदस्यों का जीवदया कार्यक्रम में पधारने पर ह्रदय से नमन, वंदन, अभिनन्दन, एवं आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts