Home रायपुर भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव हुए दिल्ली रवाना, बैठक में होंगे शामिल

भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव हुए दिल्ली रवाना, बैठक में होंगे शामिल

108
0

रायपुर (विश्व परिवार)- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की दिल्ली में बैठक होने वाली है। बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बताया कि कल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई थी। लोकसभा चुनाव के लिए जितने भी आवेदन आये थे, उस पर बैठकर विचार विमर्श किया गया। इसकी जानकारी हमारे राष्ट्रीय नेताओं को दी जाएगी।
किरण सिंहदेव ने कहा कि ये आज ही पता चलेगा, वहां जाने के बाद किस तरह से कार्ययोजना रहेगी। बीजेपी ने लगभग सीट पर नाम तय कर लिए हैं, लेकिन कांग्रेस में कोई हलचल नहीं होने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की नीति तो कांग्रेस जाने, लेकिन भाजपा अपने सुदृढ़ नेतृत्व के साथ काम करने की शैली है। हमारे कार्यक्रम, हमारी योजनायें सभी चरणबद्ध समय पर होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here