छत्तीसगढ़सरगुजा

सरगुजा में दर्दनाक हादसा: एल्युमिनियम रिफाइनरी प्लांट में ट्रक पलटा, चालक की मौत

सरगुजा (विश्व परिवार)। जिले के मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम रिफाइनरी प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बॉक्साइट खाली करते समय एक हाइड्रोलिक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौत हो गई।
बॉक्साइट खाली करने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 04 RY 2039 बॉक्साइट खाली कर रहा था। इसी दौरान ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक सौरव घोष (40 वर्ष) ट्रक के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बंगाल का रहने वाला था मृतक
मृतक चालक पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का निवासी था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts