छत्तीसगढ़रायपुर

नगर निगम की साप्ताहिक टीएल बैठक में आयुक्त के सख्त निर्देश, अवैध प्लाटिंग-निर्माण पर कार्रवाई और राजस्व वसूली तेज करने कहा

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक टी एल बैठक लेकर विभिन्न विषयों पर कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
आयुक्त ने जोन कमिश्नरो को वार्डो में सी एण्ड डी वेस्ट गंदगी कचरा फैलाने ग्रीन नेट से संबंधित प्रकरणों एवं अन्य नियम के विपरीत किये गये कार्यों पर नियमानुसार संबंधितों पर ई चालान करने की कार्रवाई तेजी से करने के निर्देश दिये। वहीं निगम मुख्यालय यालय एवं सभी 10 जोनो में समस्त नस्तियों का संचालन एवं संधारण ई फाईल के अंतर्गत करना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरो को अवैध प्लाटिंग अवैध कालोनी, अवैध निर्माण, अवैध पार्किंग के प्रकरणों में नियमानुसार प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिये। आयुक्त ने वर्षा जल संचयन हेतु अधिक से अधिक स्थानो पर नगर निगम क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पीट बनवाने के निर्देश जोन कमिश्नरों को दिये। आयुक्त ने रायपुर जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के अंतर्गत पूर्व में नगर निगम क्षेत्र में ट्री गार्ड कांकीट के घेरे एवं पेवर लगाये वृक्ष बन चुके पौधो को ट्री गार्ड कांकीट घेरे पेवर हटाकर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु राजधानी शहर में सभी वार्डो में नवजीवन देने का कार्य प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर तेजी से करवाने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिये।
आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारियों को नगर निगम हित को सर्वोपरि मानकर प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। वहीं सभी अवैध नलो का नियमितिकरण करवाकर उन्हें करारोपण में शामिल करने एवं जलकर की नियमानुसार वसूली करने के निर्देश दिये गये है। आयुक्त ने जोन कमिश्नरों एवं सहायक जोन राजस्व अधिकारियों को वार्डो में व्यवसायिक भवनो एवं परिसरो का करो का पुनर्मूल्यांकन नियमानुसार राजस्व वसूली हेतु प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। बडे बकायेदारो को नियमानुसार नोटिस सहित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर बकाया राजस्व वसूलने के निर्देश दिये गये है। नियमानुसार सभी संपत्तियों में प्रक्रिया के तहत राजस्व वसूलने डिमांड नोटिस देने का कार्य निरंतर प्राथमिकता से करने के निर्देश निगम हित में सभी जोन कमिश्नरों एवं सहायक जोन राजस्व अधिकारियों को दिये गये है।
आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा ली गई साप्ताहिक टी एल बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त सर्वश्री लोकेश्वर साहू, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, इमरान खान, नगर निवेशक आभास मिश्रा, सभी उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं सहायक अभियंताओं, सभी विभागो के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts