रायपुर

इंटेलिजेंट फेस्ट में प्रतिभास्थली डोंगरगढ़ की छात्राओं ने लहराया परचम

रायपुर (विश्व परिवार)। कृष्णा पब्लिक स्कूल, रायपुर में आयोजित इंटेलिजेंट फेस्ट में प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ, डोंगरगढ़ की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। लगभग 20 विद्यालयों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभास्थली की छात्राओं ने अनेक श्रेणियों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में कु. हुलसी एवं सुदीक्षा ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं मैथ्स क्विज प्रतियोगिता में आर्या जैन एवं समदर्शी की जोड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सेकंड रैंक हासिल किया।

इसी प्रकार इको इंटेलेक्ट्स (Eco Intellects) प्रतियोगिता में रिजुल जैन एवं व्रतिका जैन ने अपनी ज्ञानवर्धक प्रस्तुति एवं शानदार प्रदर्शन के आधार पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ, डोंगरगढ़ में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उत्कृष्ट शिक्षा के प्रति निरंतर किए जा रहे प्रयासों का प्रमाण है।

प्रतिभास्थली की होनहार बेटियों ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि अवसर मिलने पर प्रतिभा अपनी अलग पहचान अवश्य बनाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts