छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में ‘प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ का महाभियान, 2302 ट्री गार्ड और 571 कंक्रीट घेरे हटाए गए

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन के लोकप्रिय पर्यावरण हितकारी प्रोजेक्ट पुनर्जीवन की अभिनव योजना के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिह के मार्गनिर्देशन में पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्य को लेकर व्यक्त की गई गहन चिंता के तत्काल पश्चात से सम्पूर्ण रायपुर जिला क्षेत्र अतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र मेंनगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन कमिश्नरों द्वारा सतत मॉनिटरिंग कर प्रतिदिन नियमित अपने- अपने जोन क्षेत्र के सभी वार्डो में ऐसे सभी पौधों को चिन्हित करने का कार्य किया गया, जो पूर्व में चारों ओर से ट्री गार्ड एवं कांक्रीट के घेरों पेवर में घिरे हुए होने के कारण प्राकृतिक रूप से विकसित नहीं हो पा रहे थे।
ऐसे समस्त पौधों को चिन्हित करके प्राकृतिक रूप से स्वतः विकसित होने एवं स्वयं मिट्टी, पानी प्राप्त करने पर्यावरण हितैषी वातावरण देने इन सभी पौधों को चारों ओर से घेरकर लगाये गये ट्री गार्ड और कांक्रीट के घेरों पेवर को हटाने का कार्य रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी 10 जोनों में तेज गति से निरन्तर समाजहित में पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से करवाया गया।
लोकप्रिय समाज हितकारी प्रोजेक्ट पुनर्जीवन अंतर्गत महाभियान आज रायपुर जिला प्रशासन एवं रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सभी जोनो के अंतर्गत वार्डो में व्यापक रूप से रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार चलाया गया। महाभियान का रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर पहुंचकर प्रोजेक्ट पुनर्जीवन की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा सहित रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार विश्वरंजन एवं अन्य संबंधित रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त उद्यान विनोद पाण्डेय, उपायुक्त उद्यान जागृति साहू सहित सम्बंधित जोन कमिश्नरो, कार्यपालन अभियंताओं एवं अन्य संबंधित नगर निगम अधिकारियों एवं राज्य लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अभियंताओं, वन विभाग, रायपुर जिला प्रशासन के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया, रायपुर जिला कलेक्टर ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में शासन के लोकप्रिय प्रोजेक्ट पुनर्जीवन महाभियान की प्रगति की स्थल समीक्षा कर इस सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि विगत दिनांक 22 अगस्त 2026 तक विभिन्न जोनों के भिन्न क्षेत्रों के स्थानों में इन सभी चिन्हित पौधों को समाज हित में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से चारों ओर कॉक्रीट के घेरे पेवर लगाकर लगाए गए अब तक लगभग विभिन्न 2302 स्थानों पर ट्री गार्ड और लगभग बिभिन्न 571 स्थानों पर कांकीट के घेरों पेवर को समस्त जोन कमिश्नरों द्वारा वहां पहुंचकर हटवाये जाने का कार्य तेजी के साथ करवाया गया है और यह अभियान रायपुर नगर निगम क्षेत्र में निरन्तर प्रगति पर है एवं सभी जोन कमिश्नरों की सतत निगरानी में सभी 10 जोन क्षेत्रों में ऐसे सभी पौधों को स्वतः विकसित होने पानी प्राप्त कर सकने आवश्यक पर्यावरण हितैषी वातावरण कायम करने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया गया है।
रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने राजधानी रायपुर शहर क्षेत्र के समस्त रहवासी नागरिको से रायपुर जिला प्रशासन की ओर से विनम्र अपील की कि वे ऐसे सभी पौधों को आवश्यक पानी खाद आदि देकर विकसित करने में सहभागी बनकर अपनी सक्रिय सहभागिता को दर्ज करवाने का कष्ट करें। ऐसा करने वाले सभी पर्यावरण प्रेमी नगरवासियों को पर्यावरण मित्र के रूप में रायपुर जिला प्रशासन के तत्त्ववधान में पर्यावरण हितैषी प्रोजेक्ट पुनर्जीवन योजना के अंतर्गत समाज में उनके द्वारा पर्यावरण हितकारी योगदान देने हेतु सम्मानित किया जायेगा।
रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के 10 जोन कमिश्नरों द्वारा करवाये जा रहे उक्त पर्यावरण हितैषी कार्यों की रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा प्रतिदिन स्वतः नियमित मॉनिटरिंग और कार्य की प्रगति की सतत निरंतर समीक्षा रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर की जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts