छत्तीसगढ़रायपुर

कैट महिला विंग द्वारा “रक्षाबंधन – प्रेम, स्नेह और सेवा का पर्व” का आयोजन – मधु अरोरा

रायपुर (विश्व परिवार)। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष मधु अरोरा, महिला प्रदेष महामंत्री पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेष कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट ने बताया कि CAIT महिला विंग, रायपुर द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर समाज के जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ प्रेम, अपनत्व और खुशियाँ साझा करने के उद्देश्य से विशेष एनजीओ में राखी बांधी गयी।
इस अवसर पर सर्वप्रथम सप्रे स्कूल स्थित स्पीच थेरेपी सेंटर के बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। महिला विंग की सदस्य बच्चों को राखी बांधकर उनके साथ इस पर्व की खुशियाँ साझा किया । इसके पश्चात बाल जीवन ज्योति, माना में बच्चों को राखियाँ बांधी गई। बच्चों को राखियाँ बांधने के साथ-साथ मिठाइयों के स्थान पर कुकीज वितरित की गए।
इसके बाद अर्पण दिव्यांग स्कूल में विशेष रूप से श्रवण एवं वाक् बाधित (Deaf & Dumb) बच्चों को राखी बांधकर खुशियाँ साझा किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ आत्मीयता एवं भाई-बहन के रिश्ते की भावना को मजबूत करना तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाना है।
कैट महिला विंग द्वारा समाज के स्लम क्षेत्रों में भी अन्य बच्चों को राखियाँ वितरित की गए ताकि रक्षाबंधन की खुशियाँ समाज के हर वर्ग तक पहुँच सकें।
CAIT महिला विंग की अध्यक्ष मधु अरोऱा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सुरक्षा, सेवा और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने वाला त्योहार है। संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ यह पर्व मनाकर उन्हें भी अपनत्व और खुशी का अनुभव कराया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में कैट महिला विंग के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- मधु अरोरा ,पिंकी अग्रवाल, प्रेर्णा भट्ट, एवं ऋचा ठाकुर और सभी सदस्यों से इन सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर शामिल होने और बच्चों के साथ रक्षाबंधन की खुशियाँ साझा करने का आग्रह किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts