कवर्धाछत्तीसगढ़

भोरमदेव मंदिर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया रुद्राभिषेक

कवर्धा (विश्व परिवार)। सावन के चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर बाबा भोरमदेव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगल कामना की। सावन सोमवार के मौके पर भोरमदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts