दुर्ग

गंगा सरोवर कांवरिया संघ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा औद्योगिक नगर

  • महमरा घाट से पवित्र जल लेकर शिवलिंग का किया जलाभिषेक, श्रद्धा और एकता का दिया संदेश
  • गंगा सरोवर कांवरिया संघ द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन

दुर्ग (विश्व परिवार)। गंगा सरोवर कांवरिया संघ, औद्योगिक नगर द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ शिवनाथ नदी स्थित महमरा घाट से हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल लेकर भगवान महादेव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा प्रारंभ की।

कांवड़ यात्रा महमरा घाट से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वार्ड क्रमांक 17-18, औद्योगिक नगर क्षेत्र में स्थित तालाब पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

वार्ड क्रमांक 17-18 के तालाब परिसर में स्थापित भगवान महादेव की विशाल प्रतिमा एवं शिवलिंग का शिवनाथ नदी से लाए गए पवित्र जल से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

गंगा सरोवर कांवरिया संघ के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में लगातार तीन वर्षों से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भावना का संदेश देना है।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं तथा यात्रा को सफल बनाने में संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

हर-हर महादेव, बोल बम के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा का समापन हुआ।यह कार्यक्रम में पार्षद वार्ड क्रमांक 18 लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर एवं सुरुचि उमरे पार्षद वार्ड 17 के संरक्षण में हुआ है।

जिसमे मुख्य रूप से अतिथि महापौर अलका बाघमार, ग्रामीण से ललित चन्द्राकर,पूर्व विधायक अरुण वोरा,धीरज बाकलीवाल एवं अरुण सिंह,जय राजपूत,अंजू तिवारी,कांति सिन्हा,सुसमा सिंग,क्षमा देशमुख,पार्षदगण:- सावित्री दमाहे,रंजीता पाटिल,युवराज कुंजाम,व मन्नू साहू,बलराम यादव,मौसमी ताम्रकार,आशीष पांडेय,राहुल चन्द्राकर ,राजा साहू,दानेश्वर साहू ,कार्तिक सिन्हा जी,व अन्य वरिष्ठगण,पदधिकारिगण, बड़ी तादाद में उपस्थित थे।
यह सम्पूर्ण कार्यक्रम शिव गंगा सरोवर समिति दुर्ग के अध्यक्ष निलेश सिन्हा एवं सचिव भास्कर तिवारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts