रायपुर

रायपुर में 29 सितंबर को होगा दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन

  • कोविड के बाद फिर जुटेगा समाज, परिचय पुस्तक और मंचीय परिचय भी होगा

रायपुर (विश्व परिवार) । विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए प्रदेश का सबसे प्रतीक्षित आयोजन एक बार फिर होने जा रहा है। अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 29 सितंबर को रायपुर के श्री अग्रसेन धाम में किया जाएगा ।

इस संबंध में कल शंकर नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज की प्रदेशव्यापी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य अनिल जैन ने की।

4 जोन में होगा प्रचार
बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए पूरे प्रदेश को 4 जोन में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक जोन के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।

ये रहेंगी सम्मेलन की खास बातें
1. परिचय पुस्तक: विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा वाली एक विशेष पुस्तक प्रकाशित की जाएगी।
2. मंचीय परिचय: सम्मेलन के दिन युवक-युवतियों का मंच से परिचय कराया जाएगा।
3. सुविधाएं: बाहर से आने वाले परिजनों के लिए आवास और भोजन की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
4. बातचीत के लिए केबिन: परिवारों के आपसी संवाद के लिए आयोजन स्थल पर अलग केबिन और शांत माहौल दिया जाएगा।

“समाज की लंबे समय से मांग थी”
छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश मोदी ने कहा कि रायपुर में पहले हुआ परिचय सम्मेलन बहुत सफल रहा था। समाज लगातार पुनः आयोजन की मांग कर रहा था, लेकिन कोविड और अन्य परिस्थितियों के कारण यह संभव नहीं हो पाया। अब इस आयोजन के साथ फिर से परंपरा शुरू की जा रही है।
सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं दानवीर भामाशाह विनोद जैन बड़जात्या ने बैठक में ऑनलाइन भाग लेकर आयोजन के सफलता हेतु शुभकामनाएं भेंट की ।
बैठक में नरेंद्र जैन गुरु कृपा प्रदीप जैन विश्व परिवार, रमेश चौधरी संजय सिंघई अखिलेश जैन आलोक पहाड़िया मनीष कुमार जैन नवापारा राजिम, संदीप लुहाड़िया ज्ञान चंद्र पाटनी मनीष बड़जात्या दुर्ग मनोज जैन तिल्दा अरविंद पहाड़िया अजीत जैन संजय जैन (सतना) अनिल जैन डब्बू अंबर सिंघई अभय पहाड़िया विनय जैन अनमोल जैन सुधांश प्रसंग जैन आदि उपस्थित रहे l
शंकर नगर मंदिर के सचिव अजय जैन ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts