देश

ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस दुनिया की नंबर- 1 यूटिलिटी कंपनी

  • एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ESG स्कोर

अहमदाबाद (विश्व परिवार)। भारत की सबसे बड़ी निजी बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एसएंडपी ग्लोबल के नए मीडिया एंड स्टेकहोल्डर एनालिसिस (MSA) रिव्यू के पूरा होने के बाद AESL को यूटिलिटी सेक्टर में दुनिया की सबसे अधिक ESG स्कोर वाली कंपनी का दर्जा मिला है।

इस रिव्यू के बाद गवर्नेंस से जुड़े उस आकलन को ठीक किया गया, जिससे पहले कंपनी का स्कोर प्रभावित हुआ था। इसके परिणामस्वरूप कंपनी की ESG स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। AESL ने 100 में से 90 का ESG स्कोर हासिल किया है और इसके साथ ही वह वैश्विक यूटिलिटी सेक्टर में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। इस सेक्टर का औसत स्कोर 41 है।

रिव्यू से पहले AESL का स्कोर 81 था। कंपनी का डिस्क्लोजर आधारित कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) स्कोर भी सालाना आधार पर 17 अंक बढ़कर 90 हो गया है।

AESL ने ESG के तीनों प्रमुख मानकों पर मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी को पर्यावरण के क्षेत्र में 93, सामाजिक क्षेत्र में 89 और गवर्नेंस एवं आर्थिक मानकों पर 84 का स्कोर मिला है। ये स्कोर इंडस्ट्री के औसत से काफी बेहतर हैं। AESL के इस प्रदर्शन में उत्पाद प्रबंधन, जलवायु रणनीति और मानव संसाधन प्रबंधन की अहम भूमिका रही है।

AESL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंदर्प पटेल ने कहा, “एसएंडपी ग्लोबल द्वारा AESL को दुनिया की सबसे अधिक ESG स्कोर वाली यूटिलिटी कंपनी के रूप में मान्यता मिलना हमारे लिए गर्व की उपलब्धि है। यह सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की मजबूत पुष्टि है। AESL में सस्टेनेबिलिटी हमारी रोजमर्रा की निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा है। यह उपलब्धि पूरे संगठन में हमारी टीमों के समर्पण को दर्शाती है, जो हमारे पर्यावरणीय, सामाजिक प्रभाव, गवर्नेंस स्टैंडर्ड और जानकारी सार्वजनिक करने की प्रक्रियाओं को लगातार मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं।”

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के बारे में

अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ऊर्जा क्षेत्र में विभिन्न व्यवसायों में मौजूद एक बहुआयामी कंपनी है। कंपनी बिजली ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, स्मार्ट मीटरिंग और कूलिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करती है।

AESL देश की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन कंपनी है। कंपनी के पास कुल 29,739 सर्किट किलोमीटर का ट्रांसमिशन नेटवर्क और 1,43,425 MVA की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता है।

रिटेल बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में AESL महानगर मुंबई और मुंद्रा SEZ के औद्योगिक क्षेत्र में करीब 13 मिलियन उपभोक्ताओं को सेवाएं प्रदान करती है। AESL अपने स्मार्ट मीटरिंग कारोबार का तेजी से विस्तार कर रही है और भारत की अग्रणी स्मार्ट मीटरिंग इंटीग्रेटर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

समानांतर लाइसेंस के जरिए अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार करने के साथ कंपनी प्रतिस्पर्धी और उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप रिटेल समाधान उपलब्ध करा रही है। इनमें हरित ऊर्जा की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी भी शामिल है। अपनी एकीकृत सेवाओं के माध्यम से AESL अंतिम उपभोक्ता तक ऊर्जा पहुंचाने के तरीके में बदलाव ला रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts