दंतेवाड़ा 

जन शिक्षण संस्थान में हुआ महिलाओं का क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

दंतेवाड़ा (विश्व परिवार)। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08 सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारी, कर्मचारी एवीएन प्रशिक्षकों की कार्यक्षमता का विकास तथा, प्रशिक्षनार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। इस संबंध में कार्यक्रम निदेशक कामिनी पटनायक ने बताया कि इस कार्यालय में बैंक ऋण और आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी, प्रशिक्षण के लिए उन्नत रोजगार और स्वरोजगार, बैंकिंग धोखाधड़ी और साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इसके साथ ही सखी सेंटर दंतेवाड़ा की काउंसलर पुष्पा भट्ट द्वारा महिला प्रतिभागियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कौशल प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार एवीएन स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने, महिलाओं से हिंसा के प्रकरण, के संबंध में सखी केंद्र में आकर अपनी समस्या का समाधान करने को कहा गया। उक्त कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सहायक कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार यादव फील्ड ऑफिसर अनिकेत कुमार लेखाकार जुम्मन सिंह ठाकुर सहित समस्त प्रशिक्षकों ने अपनी सहभागिता की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts