Home छतरपुर 155 कन्याओं के विवाह के लिए सज गया बागेश्वर धाम, दस लाख...

155 कन्याओं के विवाह के लिए सज गया बागेश्वर धाम, दस लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद

77
0
  • छतरपुर के बागेश्वर धाम पर कल होगा बुंदेलखंड का सबसे बड़ा विवाह महोत्सव
  • विवाह महोत्सव में देश विदेश से जुटेंगे लोग 

    छतरपुर- छतरपुर जिला मुख्यालय से महज 20 किमी दूर स्थित बागेश्वर धाम खूबसूरत लाइटिंग से झिलमिला उठा है। आयोजन स्थल पर देश विदेश के लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। बीते आठ दिनों से लगातार धाम पर सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं और संतों का समागम भी हो रहा है। अब इंतजार है आठ मार्च के दिन का। क्योंकि इस दिन बागेश्वर धाम पर बुंदेलखंड का सबसे बड़ा विवाह महोत्सव होने जा रहा है।

    इस विवाह महोत्सव में देश के कई राज्यों से चुनी गई गरीब परिवारों की 155 कन्याओं का विवाह होने जा रहा है। बेटियों का उपहार में दी जाने वाली सामग्री धाम पर आनी शुरू हो गई है। इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए देश विदेश से करीब आठ से दस लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों को आयोजन के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आए इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। तीन बड़े पंडाल बनाए गए हैं। साथ ही वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी बेहतर रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here