बिलासपुर (विश्व परिवार)। बैंक ऑफ बड़ौदा की बिलासपुर मुख्य शाखा के नवीनीकृत एवं आधुनिक परिसर का भव्य उद्घाटन बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक दिवाकर प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक, अंचल कार्यालय रायपुर एवं क्षेत्रीय प्रमुख प्रदीप कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति में एवं उनके करकमलों द्वारा किया गया।
ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं, आधुनिक वातावरण एवं अधिक सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर मुख्य शाखा का व्यापक रूप से नवीनीकरण किया गया है। नवीनीकृत शाखा को आधुनिक बैंकिंग आवश्यकताओं के अनुरूप आकर्षक एवं सुविधाजनक स्वरूप प्रदान किया गया है।
उद्घाटन समारोह में 100 से अधिक ग्राहक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने नवीनीकृत शाखा का अवलोकन किया तथा बैंक की विभिन्न सेवाओं एवं ग्राहक-केंद्रित पहलों की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर महाप्रबंधक दिवाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है साथ ही डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने तथा सुरक्षित बैंकिंग अपनाने का संदेश दिया गया।
नवीनीकृत शाखा के माध्यम से ग्राहकों को सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
क्षेत्रीय प्रमुख प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि बिलासपुर मुख्य शाखा बैंक ऑफ बड़ौदा की महत्वपूर्ण शाखाओं में से एक है। शाखा के नवीनीकरण से ग्राहकों को अधिक सुगम, सहज एवं आधुनिक बैंकिंग वातावरण उपलब्ध होगा।
उद्घाटन समारोह में बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शाखा प्रबंधक आशीर्वाद बनर्जी उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।







