रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने जोन कार्यालय में पार्षदों की बैठक लेकर जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल सहित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश जनहित में दिये। जोन अध्यक्ष द्वारा ली गई बैठक में वीरसावकर नगर वार्ड पार्षद संदीप साहू, पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड पार्षद भगत राम हरवंश सहित पार्षदों की उपस्थिति रही।
जोन 8 जोन अध्यक्ष ने जोन के वार्डों में विकास शुल्क से हुए कार्यों पर अधिकारियों से प्रतिवेदन मांगा एवं जोन 8 के वार्डों में सड़क नाली निर्माण कार्यों के नये प्रस्ताव शीघ्र देने कहा। जोन अध्यक्ष ने सफाई वाहनों की मरम्मत सम्पूर्ण रूप से करवाकर सुचारू संचालन करने, अनुबंधित सफाई एजेंसी मेसर्स रामकी कंपनी के माध्यम से वार्डों में प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की मात्रा बढ़ाकर इसे प्रभावी बनान







