बीरगांव (विश्व परिवार)। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर आयुक्त श्री उर्वशा ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में रक्तदान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आम नागरिकों से भी आगे आकर रक्तदान करने और समाजहित के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से न केवल जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है, बल्कि समाज में सेवा और मानवता की भावना को भी मजबूत किया जा सकता है।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।







