छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई के फिजिक्स वाला सेंटर में आग, वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट से हादसा; फायर एक्सटिंग्विशर से पाया काबू

दुर्ग (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में आग लग गई है, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि सेंटर प्रबंधन ने समय रहते फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पा लिया। यह घटना स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित फिजिक्स सेंटर में हुई है।
वाटर कुलर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
सेंटर हेड तापस चौधरी के मुताबिक, वाटर कुलर में शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग लगी थी, जिसे समय रहते फायर एक्सटिंग्विशर से काबू कर लिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्चे अपने क्लास में थे हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हर महीने दिया जाता है फायर सेफ्टी का ट्रेनिंग
इस दौरान सेंटर हेड ने बताया कि उन्हें हर महीने कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी का ट्रेनिंग दिया जाता है। ऐसे में वे पहले से ही ऐसी घटनाओं को लेकर अलर्ट थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts